जिस दिन आपको शिवराज सरकार ने जेल में डाला वह करवाचौथ का दिन था: सिंधिया सरकार | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के पोलो ग्राउंड पर बुधवार को सरपंच,जिला पंचाय और जनपद के सदस्यो के सम्मेलन में सांसद सिंधिया ने कहा कि मुझे वह काला दिन याद हैं, जब शिवराज सरकार ने आप पर अत्याचार किया था।

सिंधिया ने कहा कि आपके साथ नरसंहार हुआ है। वो काला दिन मुझे याद है। पंचायतों के डेढ़ लाख लोग भोपाल में इकट्ठे हुए। वे संविधान में दिए अधिकार मांगने गए थे, भीख नहीं मांग रहे थे। अगर मैं मुख्यमंत्री होता तो सम्मेलन में आता। आपकी पीड़ा, दुख और रोना सुनता और उसका समाधान निकालता, लेकिन शिवराज सिंह चौहान नहीं आए। 

उन्होंने लाठी, डंडा व आंसू लेकर पूरी फौज भेज दी। उस दिन जेल की सलाखों के पीछे डाला, जिस दिन करवा चौथ होता है। एक-एक महिला अपने पति का इंतजार करती रही। ये हिटरलरशाही नहीं तो क्या है। आज उनका जवाब मिल गया। कांग्रेस की सरकार आई। कांग्रेस की सरकार सरपंच, जिला पंचायत और जनपद सदस्यों की सरकार है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!