शिवपुरी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशन में तथा जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्री आर.बी.कुमार के मार्गदर्शन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 09 मार्च 2019 (शनिवार) को प्रातः 10.20 बजे से जिला न्यायालय, शिवपुरी में किया जाएगा।
अपर जिला जज एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रमोद कुमार ने बताया कि नेशनल लोक अदालत में आपराधिक शमनीय प्रकरण, बैंक रिकवरी के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, श्रम विवाद, विद्युत एवं जल कर से संबंधित ऐसे प्रकरण जो न्यायालय के समक्ष लंबित नहीं हैं, उनका प्रीलिटिगेशन स्टेज पर निराकरण किया जाएगा।
ऐसे पक्षकारगण जो अपने प्रकरणों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से कराना चाहते हैं, वह अपर जिला जज एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रमोद कुमार एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती शिखा शर्मा से कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।