कोपरा की खदान धसकी: दो भाईयों की मौत | karera, Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम धामना की बधिया विरलउ से आ रही है। जहां आज नदी के पास कोपरा का उत्खनन करते समय दो युवकों की खदान में मिट्टी धसक जाने से दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले की सूचना म्रतक के साथियों ने म्रतकों के परिजनों को दी। जहां परिजनों ने तत्काल इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश को मिट्टी से निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार दो सगे भाई राजू परिहार उम्र 35 साल और अवधेश परिहार पुत्र अच्छे परिहार उम्र 28 साल निवासी विरलउ नदी के पास कोपरा खोद रहे थे। तभी अचानक उपर से खदान धसक गइई। जिससे दोनों खदान में दब गए। इस मामले की सूचना साथियों ने परिजनों को दी। परिजनों ने तत्काल उक्त मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पीएम के लिए भिजवा दिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!