महिलाओ के गिरोह ने सर्राफा व्यापारी के यहां से उडाए 6 लाख के गहने | Bairad, Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी-अभी बैराड थाना क्षेत्र से खबर आ रही है कि बैराड कस्बे में स्थित एक सर्राफे की दुकान में से ग्राहक बन कर आई शातिर महिलाओ के एक गिरोह ने एक गहनो से भरा बॉक्स उडा दिया। इस बॉक्स की किमत 6 लाख रूपए की बताई जा रही हैं। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही हैं,पूरा मामला कैमरो में कैद हो गया। जानकारी के अनुसार बैराड़ कस्बे में स्थित रेमश सोनी की सर्राफे की दुकान में आज दोपहर लगभग 1 बजे  कुछ महिलाए दुकान में पहुंची,उन्होंने यहां 500 रुपए कीमत की पायजेब खरीदी। महिलाओं ने व्यापारी को सोने के कुछ और गहने दिखाने को कहा। इस पर व्यापारी रमेश सोनी ने महिलाओं को सोने की चूड़ियां, पेंडल, झुमकी भी दिखाई। 

इसी दौरान साथ में आईं महिलाओं ने व्यापारी को बातों में लगाकर उसका ध्यान भटकाया, इसी दौरान गिरोह की महिलाओं ने गहनों के भरा बॉक्स उड़ा दिया। बॉक्स में करीब 200 ग्राम सोने के गहने थे।व्यापारी को तुरंत ये समझ में नहीं आया, लेकिन महिलाओं के जाने के बाद जब वो सामान रख रहे थे तब उन्हें ध्यान आया कि एक बॉक्स गायब है। 

उन्होंने तुरंत आसपास जाकर महिलाओं को देखा लेकिन महिलाएं गायब हो चुकी थी।जब उसने पास में अपने भाई को वारदात का बताया तो पता चला कि ये महिलाएं पहले भाई की दुकान में गई थी। लेकिन वहां दुकान टटोलने के बाद उन्हें सीसीटीवी कैमरे दिखे तो वे बिना कुछ लिए वहां से निकल गई।सराफा व्यापारी ने तुरंत बैराड़ थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बस स्टैंड से लेकर आसपास के कई स्थानों पर इसकी सूचना भी कराई, लेकिन महिलाएं कहीं नहीं मिली।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!