प्रियदर्शनी राजे का चार दिवसीय दौरा, यह है दौरा कार्यक्रम | Shivpuri News

0
शिवपुरी। श्रीमंत प्रियदर्शनी राजे सिंधिया गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में 18 फरवरी से 26 फरवरी तक प्रत्येक कांग्रेस के ब्लॉक में ब्लॉक वाई महिला सम्मेलन में भाग लेंगी और महिला कार्यकर्ताओं से सीधे रूबरू होंगी। इस तात्क्रम में 18 फरवरी को ग्वालियर से प्रस्थान कर दोपहर 03 बजे शिवपुरी उत्तर के महिला ब्लॉक सम्मेलन में शामिल होंगी उपरांत 05 बजे शिवपुरी दक्षिण ब्लॉक की महिला सम्मेलन में शामिल होंगी उपरांत रात्रि विश्राम शिवपुरी। 

दौरे के अगले दिन 19 फरवरी को सुबह 10 बजे षिवपुरी से प्रस्थान कर सुबह 11ः15 बजे बदरवास ब्लॉक का महिला बूथ सम्मेलन स्थान खतौरा में शामिल होंगी उपरांत दोपहर 02ः15 बजे रन्नौद ब्लॉक के स्थान सिंघाराई माता मंदिर के पास महिला ब्लॉक सम्मेलन में शामिल होंगी उपरांत शाम 05 बजे कोलारस स्थान कल्याण जी गार्डन में महिला ब्लॉक सम्मेलन में शामिल होंगी उपरांत 07ः30 बजे शिवपुरी पहुंचकर रात्रि विश्राम शिवपुरी करेंगी। 

दौरे के अगले दिने 20 फरवरी को सुबह 10ः15 बजे शिवपुरी से प्रस्थान कर सुबह 11 बजे खोड़ में महिला ब्लॉक सम्मेलन में षामिल लेंगी उपरांत दोपहर 02ः30 बजे कोलारस ग्रामीण ब्लॉक के स्थान पड़ोरा सड़क में महिला ब्लॉक सम्मेलन में शामिल होंगी उपरांत शाम 05 बजे शिवपुरी में शिवपुरी ग्रामीण ब्लॉक के शिवपुरी मानस भवन में महिला ब्लॉक सम्मेलन में शामिल होंगी उपरांत रात्रि विश्राम शिवपुरी में करेंगी। 

दौरे के अगले दिन 21 फरवरी को सुबह 10 बजे शिवपुरी से प्रस्थान कर सुबह 11 बजे भौंती ब्लॉक का स्थान मनपुरा में महिला ब्लॉक सम्मेलन में शामिल होंगी उपरांत दोपहर 01ः30 बजे पिछोर ब्लॉक के स्थान कांग्रेस कार्यालय पिछोर में महिला ब्लॉक सम्मेलन में शामिल होंगी उपरांत दोपहर 03 बजे खनियांधाना के जे.के. गार्डन में महिला ब्लॉक सम्मेलन में शामिल होंगी उपरांत 04ः30 बजे बामौरकलां में महिला ब्लॉक सम्मेलन में शामिल होंगी उपरांत शाम 06ः30 बजे बामौरकलां से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम चन्देरी में करेंगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!