शिवपुरी। खबर जिले के गोपालपुर के ग्राम महेशपुर में स्थित हनुमान मंदिर से बीते रोज चोरों ने लगभग 50 घंटे चोरी कर लिए। जिनकी कीमत 80 हजार रूपए बताई गई है। चोरी की जानकारी कल सुबह मंदिर के पुजारी को उस समय लगी जब वह प्रतिदिन की तरह मंदिर पर पट खोलने पहुंचा। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ नकबजनी का मामला दर्ज कर लिया है।
मंदिर से जुड़े भक्त सूरज सिंह पुत्र लखूआ धाकड़ ने चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया है कि मंदिर के पुजारी 3 फरवरी को प्रतिदिन की तरह शयन आरती के पश्चात मंदिर के पट लगाकर अपने घर चले गए थे। इसी दौरान रात्रि में काई अज्ञात चोर मंदिर प्रांगण में घुस गया जहां लगे पीतल के लगभग 50 छोटे बड़े घंटे चोरी कर ले गया।
सुबह जब मंदिर के पुजारी वहां पहुंचे तो प्रांगण में लगे घंटे गायब थे। जो कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। मंदिर में चोरी की जानकारी मंदिर के पुजारी ने भक्तों को दी और भक्तगण मंदिर पहुंचे और मौके पर पुलिस बुला ली।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।