दरवाजे की कुंदी तोड़कर चोरों ने उडाए 85 हजार के आभूषण | Pichhore, Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पिछोर के पाठक मोहल्ला से अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसने के लिए घर के मुख्य दरवाजे की कुंदी काट दी और घर में प्रवेश कर वहां कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर सोने चांदी के आभूषण कीमती 85 हजार रूपए चोरी कर लिए और चोर वहां से निकल गए। 

चोरी की जानकारी मकान मालिक को सुबह दूसरे दिन लगी जब वह परिवार के साथ जागा। पुलिस ने इस मामले मे अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 के तहत प्रकरण कायम कर लिया है। जानकारी के अनुसार पाठक मोहल्ला में रहने वाले राकेश पुत्र लक्ष्मणप्रसाद पाठक बीते 3 फरवरी की रात्रि में अपने परिवार के साथ घर में सो गए थे। 

इसी दौरान कोई अज्ञात चोर घर में घुसकर जहां चोर ने कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़ा और उसमें रखे चांदी के लच्छा करीब आधा किलो, दो सोने की अंगूठी, एक सोने की चैन, एक सोने का मंगलसूत्र, सोने के कान के फूल, चांदी की पायल, करधौनी सहित अन्य सामान चुरा ले गए

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!