शिवपुरी के चिंतन ने बैडमिंटन में जीता कास्य पदक | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के भारतीय विद्यालय स्कूल में अध्ययनरत छात्र चिंतन हरि गुप्ता ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आयोजित हुई राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर शिवपुरी का नाम रोशन किया है उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल के स्टाफ और उनके इष्ट मित्रों ने उन्हें बधाइयां दी है। 

जानकारी के अनुसार भारतीय विद्यालय स्कूल में अध्ययनरत चिंतन हरि गुप्ता पुत्र श्री हरिशरण गुप्ता पिछले दिनों महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आयोजित हुई राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता जो कि एसजीएफआई के तत्वाधान में आयोजित हुई थी उसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली सहित अन्य राज्यों के खिलाडियों को पराजित किया और कांस्य पदक जीतकर शिवपुरी का नाम रोशन किया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!