घोषणा पत्र में शामिल मांगों को पूरा करने के लिए सरकार बचनवद्ध है: सासंद सिंधिया​

0
शिवपुरी। म.प्र. कर्मचारी कांग्रेस द्वारा आयोजित सेवानिवृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान समारोह में जिले के दो सौ से अधिक सेवानिवृत अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि  के रूप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया उपस्थित थे । 

उन्होंने मंच से कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि म.प्र. सरकार घोशणा पत्र में शमिल सभी मांगों को पूरा करने के लिए वचन वद्ध है, तथा उन्होंने कर्मचारी कांग्रेस की शिवपुरी इकाई की कार्यषैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि कर्मचारी कांग्रेस शिवपुरी जिले के साथ - साथ गुना, अशोकनगर में भी कर्मचारी हित में प्रशंसनीय कार्य करते हुए पूरे प्रदेश में सक्रिय हैं। 

कर्मचारी हित में प्रशंसनीय कार्य करने के लिये उन्होने कर्मचारी कांग्रेस की शिवपुरी इकाई को बधाई प्रेशित की है। साथ ही उन्होेंने कहा कि म.प्र. की जनता ने हम पर विश्वास और भरोसा जताया है जिस पर हमारी सरकार खरा उतरेगी।  

सेवानिवृत कर्मचारियों के सम्मान समारोह में सांसद सिंधिया के आगमन पर म.प्र. कर्मचारी के कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा और समिति द्वारा स्वाफा और साॅल भेंट कर सांसद सिंधिया का स्वागत किया गया। पिपलौदा ने सांसद सिंधिया एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेषाध्यक्ष वीरेन्द्र खोंगल का स्वागत करते हुये कहा कि मैं साधारण शिक्षक होने के साथ आपका सेवक हूॅ आप हमारी प्रदेश की जनता के प्रेरणा स्त्रोत हो। 

कर्मचारी कांग्रेस जिला शिवपुरी में सभी वर्ग के कर्मचारियों के हित के लिये लगातार कार्य कर रही है और विपरीत परिस्थिओं में भी कर्मचारियों की आबाज को बुलन्द किया है। इस बात पर सांसद सिंधिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस के घोशणा पत्र में जो कर्मचारियों की मांग पूरी करने का आष्वासन दिया है मैं म.प्र. सरकार के साथ मिलकर उसको पूरा कराने का प्रयास करूंगा। साथ उन्होने कहा कि शिवपुरी जिले में कर्मचारी कांग्रेस संगठन राजेन्द्र पिपलौदा के नेत्रत्व में सराहनीय कार्य कर रहा है। 


इस सम्मान समारोह में म.प्र.कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेष अध्यक्ष वीरेन्द्र खोंगल ने प्रदेष के कर्मचारियों समस्याओं को लेकर मांग पत्र प्रस्तुत करते हुये अवगत कराया जिसे म.प्र.सरकार से पूरा कराये जाने का आष्वासन सांसद सिंधिया ने दिया। मंच का संचालन अरूण अपेक्षित, ग्रीस मिश्रा एवं राजकुमार सरैया ने संयुक्त रूप से किया। 


कर्मचारियों के इस सम्मान समारोह में कर्मचारी कांग्रेस के चन्द्रषेखर शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, अशोक सक्सैना, अरविन्द्र सरैया, राजकुमार सरैया, विपिन पचैरी, राजू शर्मा, धर्मेन्द्र जैन आमोल, दिलीप त्रिवेदी, अवधेष सिंह तोमर, संजय भार्गव, धमेन्द्र रघुवंषी, जनक सिंह रावत, मनमाहेन जाटव, अफाक खांन, दुर्गाप्रसाद ग्वाल, हरीष शाक्य, चन्द्रेश त्रिवेदी आदि हजारों कर्मचारी उपस्थि थे। 

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!