पोहरी। खबर जिले के पोहरी अनुविभाग के छर्च थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां एक बाईक सबार युवक ने एक साईकिल में टक्कर मार दी। इस घटना में साईकिल सवार युवक को गंभीर चोट आई और मासूम ने मौके पर ही दम तोड दिया। इस मामले की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात बाईक के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार छर्च थाना अंतर्गत छर्च - खारवाय मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार 12 वर्षीय बालक को टक्कर मारी है टक्कर में साइकिल सवार बालक शिवकुमार कुशवाह की मौके पर मौत हो गई है पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।