शिवपुरी। खबर जिले के भौंती थाना क्षेत्र के खोड चौकी क्षेत्र से आ रही है। जहां बीते रोज खेत में मवेशी घुसने को लेकर दो पक्षों में विबाद हो गया। यह विबाद आज इतना बढ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी और लुहांगी चली। इतने पर भी मामला शांत नहीं हुआ तो एक पक्ष ने दूसरे पक्ष में गोली मार दी। इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पिछोर उप-स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज खोड चौकी क्षेत्र में यादवों और चौहानों में खेत में मवेशी घुसने को लेकर दो पक्षों में विबाद हो गया था। यह विबाद आज दोनों पक्षों में संर्घष बनकर सामने आया। दोनों पक्षों में हुए संर्घष में दोनों पक्षों में जमकर लाठी लुहांगी चली। इतने पर भी बात नहीं बनी तो गजेन्द्र उर्फ नाती राजा चौहान ने गोली चला दी। जो पंजाब यादव के हाथ में लगी। इस घटना में घायल पंजाब यादव को उपचार के लिए पिछोर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
इस हमले में दोनों और से अम्रेन्द्र सिंह,रामजी राजा,सतेन्द्र को भी चौटे आई है। जिन्हें भी उपचार के लिए पिछोर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।