शिवपुरी। खबर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी से आ रही है। जहां आज दोपहर अपने घर से पिछोर जा रहे एक दपत्ति की बाईक रास्ते में दर्घटनाग्रस्त होकर क्रेन के नीचे आ गई। इस घटना में युवक क्रेन के नीचे आ गया। जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि महिला की गंभीर हालात में देखते हुए चिकित्सकों ने महिला को जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार शिवप्रताप उर्फ संजय पुत्र द्धारिका बंशकार उम्र 28 साल निवासी सेमरी अपनी पत्नि भारती बंशकार के साथ अपनी बाईक से सेमरी से पिछोर जा रहे थे। तभी सिरसा मंदिर के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में शिवप्रताप की बाईक का संतुलन बिगड गया। जिससे बाईक अनियंत्रित होकर पास में चल रही क्रेन के नीचे जा घुसी। इस हादसे में शिवप्रताप क्रेन के पहिए के नीचे आ गया। जिससे शिवप्रताप की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।