वैभव पब्लिक स्कूल: बाल मेले में छात्रों ने की मस्ती,बच्चों को नेहरू जी का परिचय कराया | Shivpuri News

0
शिवपुरी। पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को षहर के वैभव पब्लिक स्कूल शिवपुरी मे बाल दिवस मनाया गया। स्कूल मे दूसरी बार आयोजित बालदिवस को लेकर स्कूल के छात्रों और षिक्षकों मे काफी उत्साह दिखा। स्कूल मे छोटे-छोटे बच्चों ने बाल दिवस पर जमकर मस्ती की। स्कूल डायरेक्टर श्रीमति नीतू गुप्ता और स्कूल इंचार्ज श्री नितेन्द्र गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया। 

इस मौके पर बच्चों के द्वारा देश भक्ति गीत, डांॅस, चेयर रेस आदि कार्यक्रम का आयोेजन किया गया। बच्चों मे छिपी प्रतिभा को निखारने के लिये फैंसी डेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। 



बाल दिवस के अवसर पर स्कूल में बच्चों के लिये कई प्रकार के खेल का आयोजन किया गया और छात्रों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। अलग अलग खेलों का आयोजन स्कूल की षिक्षिकाओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्कूल के द्वारा बच्चों और स्टाफ के लिये भोजन  की व्यवस्था भी की गई। जिसका बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। स्कूल अपने तरीके से बच्चों को हर क्षेत्र मे पारंगत बनाने का प्रयास करता है। 

बच्चों को बाल दिवस का अर्थ समझाने के लिये स्कूल डायरेक्टर श्रीमति नीतू गुप्ता के द्वारा चाचा नेहरू के जीवन के कई रोचक किस्सों को बताया गया। स्कूल के सभी षिक्षिक षिक्षिकाओं के द्वारा अपनी अपनी कक्षा के सभी बच्चों को विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के लिये तैयार किया गया और छोटे छोटे बच्चों का मनोबल बढ़ाया गया। कार्यक्रम के सफलता पूर्वक संचालन के लिये स्कूल की षिक्षिकाओं नेहा षर्मा, भावना चंदेल, शिखा शर्मा, प्रियंका शाक्य, नेहा जाट, सपना पाराशर और भूमिका वर्मा ने अपना सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल डायरेक्टर श्रीमति नीतू गुप्ता के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।   

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!