करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के खैरा कोटिया गांव में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात खेत से लौट रहे युवक का चार लोगों ने रास्ता रोक लिया। एक व्यक्ति ने कट्टे से फायर झोंक दिया जिससे गोली युवक के कंधे में जा धंसी। घायल अवस्था में युवक को ग्वालियर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि फरियादी युवक पर आरोपी के पिता की हत्या का आरोप है। संभवत: इसी का बदला लेने आरोपीयों ने उक्त बारदात को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार मोहन रावत पुत्र धनी रावत रावत उम्र 32 साल निवासी ग्राम खैराकोटिया रात करीब 1 बजे खेत से ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था। परिजनों ने करैरा थाने में शिकायत की है कि प्रभु पाल, प्रभुदयाल रावत, धर्मेंद्र रावत, मनमोहन रावत ने रास्ता रोक लिया और प्रभु पाल ने कट्टे से फायर कर दिया। जिससे मोहन रावत को गोली लग गई।
करैरा थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई इलाज के लिए शिवपुरी भेज दिया। शिवपुरी में गंभीर हालत के चलते इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। वहीं मामले में करैरा थाना प्रभारी अजय भार्गव का कहना है कि शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि घायल मोहन रावत ने प्रभु पाल के पिता की हत्या कर दी थी। संभवत: इसी का बदला लेने के लिए मोहन को गोली मारी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।