दतिया और गुना से हवाई जहाज उड़ेंगे, शिवपुरी को वॉल्वो बस भी नहीं | Shivpuri samachar

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। 1915 में माधौ महाराज ने शिवपुरी को देश का सबसे आधुनिक शहर बना दिया था। 2018 में उनके वंशजों ने इसे ग्राम पंचायत में तब्दील कर दिया। शिवपुरी के आसपास स्थित शहरों में विकास ही विकास नजर आता है। श्योपुर एक जंगली शहर माना जाता था। आज शिवपुरी से ज्यादा आधुनिकता दिखाई देती है। दतिया केवल नगर निगम ही नहीं बना बल्कि मध्यप्रदेश के उन 7 शहरों में शामिल है जहां से हवाई जहाज उड़ान भरेंगे। लोग हवाई यात्राएं कर सकते हैं। शिवपुरी का दूसरा पड़ौसी गुना भी इस लिस्ट में शामिल है। ग्वालियर तो पहले से ही था। एक शिवपुरी ही है जहां 5 साल तक सड़क ही बनती बिगड़ती रही। सिंध की पाइप लाइन के लिए भागीरथ से ज्यादा तपस्या करनी पड़ी। दूसरे शहरों में परिवहन के लिए एक अदद सरकारी वॉल्वो बस सेवा भी यहां शुरू नहीं हो पाई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!