शक्ति की उपासना में डूबा शहर, जगह जगह हो रहे है जगराते, खुडे पर आज दिल्ली की मनमोहक आर्केस्ट्रा बांधेगी समा

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। नवरात्रि महोत्सव के आज सातवा दिन शहर में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। जहां आज कई मंदिरों और दुर्गा पांडलों में जगरातों के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे वहीं कल अष्टमी पर मां दुर्गा की आठवे रूप की पूजा अर्चना की जाएगी। पुरानी शिवपुरी में स्थित कमलेश्वर महादेव मंदिर अंथाई पर समिति द्वारा मां दुर्गा महा आरती का आयोजन रखा गया है। जहां देर रात तक कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 

इसी के चलते आज शक्तिपुरम कॉलोनी खुडा में आज दिल्ली की आकेस्ट्रा मनमोहक प्रस्तुती देगी। इस कार्यक्रम के संयोजक पप्पू शिवहरे ने बताया है कि यह आकेस्ट्रा शिवपुरी में आकर मनमोहक प्रस्तुती देंगी। यह कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगा। इसके साथ ही समिति ने खुडा पर मनमोहक माता की झांकी भी सजाई हुई है।

इसी तरह शिव मंदिर दरबार युवा समिति कुशवाह मोहल्ला, ढीमर मोहल्ला, श्री दुर्गा उत्सव समिति टेकरी, शीतला माता उत्सव समिति सहित अनेकों स्थानों पर भी धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला लगातार जारी है। वहीं गांधी चौक पर मां बैष्णों देवी का विशाल दरबार भी सजाया गया है। जहां प्रतिदिन बडी संख्या में भक्त मां के दर्शनों का लाभ उठा रहे हैं। कल अष्ठमी पर बैष्णों देवी दरबार में मां का खजाना वितरित किया जाएगा। 

वैष्णों देवी के दरवार में समिति द्वारा मां नवदुर्गा की मनमोहक प्रतिमाओं के साथ वैष्णों देवी और भैरों बाबा का दरबार सजाया गया हैं। वहीं मां के दरबार तक पहुुंचने के लिए बाणगंगा और गुफा का निर्माण भी किया गया है। जो भक्तों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं। राजराजेश्वरी मंदिर, कैला देवी और कालीमाता मंदिर पर भी धार्मिक कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। बीते रोज काली माता मंदिर पर भंडारे का वितरण भी किया गया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!