बंद कराने आए कांग्रेस विधायक और अध्यक्ष को पब्लिक ने दिखाए काले झण्डे, VIDEO

0
शिवपुरी। एससीएसटी एक्ट के काले कानून को लेकर पूरे भारत में विरोध प्रदर्शन जारी है। जिसके चलते आज कांग्रेस के पेट्रोल के दामों को लेकर रखे गए भारत बंद को पब्लिक ने नकार दिया। पब्लिक ने बताया कि जब सवर्णो ने काले कानून को लेकर भारत बंद रखा था तो कांग्रेसीयों ने इसका समर्थन नहीं किया। 

इसके चलते आज जिले के कोलारस क्षेत्र में क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र यादव नगर पंचायत अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे के साथ बाजार बंद कराने लगे तो मार्केट में लोग काले झण्डे लेकर इसका विरोध करते दिखे। पब्लिक ने जबरिया बंद कराने का विरोध करते हुए कांग्रेसी नेताओं को मुर्दाबाद के नारों से नबाजा और बापस जाओं के नारे लगाए। 

इसके साथ ही शहर में कांग्रेस का भारत बंद फ्लॉप सो साबित हुआ। इसे लेकर शहर में मुख्य बाजार की दुकाने खुली रही। काग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जबरिया बंद कराने का प्रयास किया तो शहर में कुछ व्यापारीयों ने विबाद से बचने के लिए शटर डाउन कर ली। जैसे ही नेता वहां से गुजरे दुकाने खुल गई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!