शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना अंतर्गत ग्राम तालभेव में शनिवार की दोपहर एक पति-पत्नि ने एक ही कमरे में एक साथ फांसी के फंदे पर झूल गए,जिससे उनकी मौत हो गई। बताया गया है कि शादी के बाद 5 साल तक संतान न होने के कारण दोनो ने यहा जानलेवा कदम उठाया है। पुलिस ने दोनो के शवो को पीएम के लिए भेजते हुए, इस मामले में मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम तालभेव निवासी महेश उम्र 28 वर्ष, पुत्र शिवलाल केंवट और उसकी पत्नि विनिता उम्र 26 वर्ष, दोनो पति-पत्नि ने अपने ही घर के कमरे में साडी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गए जिससे दोनो की मौत हो गई। घटना के समय घर पर कोई भी मौजूद नही था। जब मृतक महेश का पिता अपने घर आया तो उसने अपने बेटे और बहू को फांसी के फंदे पर लटकता देखा।
अपने बेटे बहू को लटकता देख महेश का पिता जोर-जोर से रोने लगा। और रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी उसके घर भागे चले आए और उ्रन्होने इस घटना को देखा तो उनके भी पैरो से जमीन सरक गइ्र। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पति और पत्नि के शवो को उतारकर पीएम हाऊस भेजा और इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी तक आत्महत्या को ठोस कारणो का जानकारी नही मिल सकी हैं। लेकिन सूत्रो का कहना है कि शादी के 5 साल बाद संतान न होने के कारण यह कदम उठाया हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।