शिवपुरी। आज आधी रात शहर के सर्किट हाऊस रोड पर स्थित रामबाग कॉलोनी मे मगरमच्छ अवैध रूप से घुस आया। लगभग 15 फुट लंबे मगरमच्छ के कॉलोनी में दिखाई देने पर हंगामा खडा हो गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। इस घुसपेठिए मगर को पकडने के लिए पुलिस की 15 सदस्यीय टीम को मशक्त करना पडा।
जानकारी के अनुसार रामबाग कॉलोनी में रात लगभग 2 बजे एक कॉलोनी वासी ने एक 15 फुट लम्बे पूर्ण व्यस्क मगर को विचरते देखा। मगर दिखे जाने पर कॉलोनी में हंगामा खडा हो गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। डायल 100 की गाडी रामबाग कॉलोनी पहुंच गई।
बताया जा रहा है कि इस अवैध घुसपेठिए को पकडने के लिए पुलिस को और फोर्स की आवश्यकता पडी। पुलिस ने इस मगर को पकडने के लिए रस्सी से बांधने का प्रयास किया लेकिन उसने 2 बाद रस्सी अपने दांतो से काटकर अपने बल का प्रर्दशन किया।
लेकिन पुलिस की संख्याबल ज्यादा और ज्यादा मोटी रस्सी का उपयोग किया गया। अखिर कार पुलिस ने इस अवैध घुसपेठिए को गिर$फ्तार कर लिया। रात में फोरेस्ट को सूचना दी गई लेकिन फोरेस्ट ने रात में कोई सुनवाई नही की इस कारण अकेले पुलिस को ही इस अवैध घुसपेठिए से निबटना पड़ा।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।