शिवपुरी। खबर जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर रेप की वारदात के 20 दिन बाद मामला दर्ज कराया है। इस घटना के बाद महिला अपने मायके चली गई थी। 20 दिन बाद महिला ने उक्त मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम डगपीपरी में निवासरत एक महिला ने रन्नौद थाने में शिकायत की कि वह खेत पर बने अपने कमरें में नहा रही थी। तभी गांव का ही आरोपी ब्रजेश धाकड़ उसके खेत पर आ गया। जब महिला नहा कर वहां से निकली तो आरोपी ने महिला को दबौच लिया और खेत पर बने कमरे में ले जाकर उसके साथ रेप की बारदात को अंजाम दिया।
इस घटना के बाद आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। महिला ने पति के लौटने पर उक्त पूरे मामले की शिकायत पति से की। पति इस मामले को लेकर आरोपी के पास पहुंचा तो आरोपी पति से ही मारपीट करने पर उतारू हो गया।
कुटा पिटा पति अपनी पत्नि को लेकर उसके मायके छोड़ आया। उसके बाद 20 दिन बाद पति महिला को लेकर थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।