शिवपुरी। राज्य पुलिस सेवा में पदस्थ एसडीओपी रैंक के प्रदेशभर विभिन्न अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची गृह विभाग ने जारी कर दी है जिनमें शिवपुरी के कोलारस में पदस्थ एसडीओपी सुजीत सिंह भदौरिया, पोहरी में अशोक घनघोरिया और करैरा में बद्री प्रसाद तिवारी का नाम शामिल है। सुजीत सिंह भदौरिया को कोलारस से पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है जबकि बद्री प्रसाद तिवारी को करैरा से गुना हुआ है।
उनके स्थान पर ग्वालियर से रत्नेश सिंह तोमर की पदस्थापना की गई है। जबकि कोलारस में सुजीत सिंह भदौरिया के स्थान पर मुंगावली के एसडीओपी अमरनाथ वर्मा को नियुक्त किया है वहीं पोहरी में बामौर से स्थानांतरित होकर आए दिनेश सिंह बैस को पोहरी की कमान सौंपी गई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।