शिवपुरी। बीते रोज जिले के कोलारस अनुविभाग अंतर्गत बदरवास क्षेत्र में स्थिति मरियन एकेडमी के बैनर लगा रहे एक युवक की करंट से मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने एकेडमी के संचालक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार बीते रोज कोलारस कस्बे में मरियन एकेडमी के बेनर लगाते समय मजदूर नरेन्द्र पुत्र नारायण जाटव उम्र 20 साल निवासी अयोध्या बस्ती बदरवास की खंबे पर करंट लग जाने से मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने जमकर हंगामा किया और एकेडमी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग पर अड़ गए थे।
इस मामले में पुलिस पब्लिक को काबू में करने के लिए एडीशनल एसपी कमल मौर्य कोलारस पहुंचे और भीड़ को समझाने का प्रयास किया। परंतु भीड़ जिद पर अड़ी जिसपर एएसपी ने मामला दर्ज कराने का आश्वासन दिया। तक कही जाकर भीड़ शांत हुई तब कही जाकर पुलिस ने अकेडमी संचालक पर मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।