शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कोर्ट रोड पर आतिशबाजी और इलैक्ट्रोनिक्स का कारोबार करने वाले व्यवसायी पुरुषोत्तम खंडेलवाल के पुत्र अभिषेक ने मंगलवार की रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालात बिगड़ी तो परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी गंभीर हालात को देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। अभिषेक ने जहरीले पदार्थ खा लिया जिससे अभिषेक बेहोश था जिसके बाद परिजन उसे आनन फानन में ग्वालियर इलाज के लिए ले गए।जहां इलाज के दौरान आज सुबह 9 बजे उसने दम तोड़ दिया। इससे शहर के सभी व्यवसाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। व्यवसाई के पुत्र की लाश को शिवपुरी लाया जा रहा है। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताया गया है कि अभिषेक खण्डेलवाल का बीते कुछ दिनों से परिवार में दुकान पर बैठने को लेकर विबाद चल रहा था। परिजन उसे अभी दुकान पर बैठाना नहीं चाहते थे। लेकिन वह दुकान पर बैठना चाहता था। इसी विवाद के चलते अभिषेक ने उक्त कदम उठाया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।