कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में कल कोलारस रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर मोहरा रोड के रेलवे ट्रेक पर ट्रेन से कटी एक वृद्ध की लाश पड़ी मिली। बताया जा रहा है कि मृतक कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कोलारस रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रेक पर एक लाश रेलवे कर्मचारियों ने देखी।
इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने मामले की सूचना कोलारस पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानवीन की तो मृतक की पहचान धर्मवीर धाकड़ पुत्र फोसूराम उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम मोहरा के रूप में की गई है।
पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।