पारेश्वर गांव के भाजपा कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल

Updesh Awasthee
0
हिम्मतपुर। पिछोर विधानसभा के पारेश्वर गांव के एक दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक केपीसिंह की मौजूदगी में विधायक के ग्रह ग्राम करारखेड़ा में निवास पर जाकर सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ने के बारे में बताया कि भाजपा सरकार जो योजना लागू करती लेकिन फिर वह इस वात को नहीं देखती की योजना का लाभ हितग्राही को मिल रहा है या नहीं और दूसरी योजना शुरू कर देती। आम जनता का मोह भाजपा सरकार से भंग होता जा रहा है जिस कारण वह कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पर रविराजा, बबलूराजा, बीपीराजा, शंकरदाऊ, मानवेन्द्र चौहान, अरविंद परिहार बरौआ, रानू परिहार, राजूपाल, धीरजपाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

यह भाजपा कार्यकर्ताओं शामिल हुए कांग्रेस में

कांग्रेस पार्टी में भाजपा के मुकेश लोधी, कैलाश लोधी, अतरसिंह लोधी, नंदकिशोर लोधी, कलयान लोधी, लखन लोधी, नवल लोधी निवासी पारेश्वर शामिल हुए। कार्यकर्ताआंे का विधायक केपीसिंह ने कांग्रेस की तोलियां ओढ़ाकर स्वागत किया एवं सभी कांग्रेस में शामिल कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में ईमानदारी एवं जिम्मेदार कार्यकर्ता के रूप मे काम करने की प्रतिज्ञा दिलाई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!