आरटीसी करैरा, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान सीख रहे योग

NEWS ROOM
0
करैरा। आरटीसी करैरा, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में योगा कोर्स का उद्घाटन संस्थान के कार्यालय-अध्यक्ष भंवरसिंह उप महानिरीक्षक द्वारा किया गया। एक माह की अवधि का यह कोर्स 15 जून तक संचालित किया जाएगा। कोर्स के उद्घाटन के अवसर पर द्वितीय कमान हरेन्द्रसिंह चौहान तथा संस्थान के प्रशिक्षण अधिकारी दुष्यंतराज जायसवाल सहित राजकुमार बोहरा उप सेनानी, डॉ. विनोद शर्मा, विजयसिंह चौहान उप सेनानी, दौलतसिंह उप सेनानी, अरविन्द सरोज सहायक सेनानी, विश्वजीत मंडल सहायक सेनानी, तेजवीर सिंह (सहायक सेनानी), हरि मोहन सहायक सेनानी तथा कोर्स में भाग लेने वाले अधीनस्थ अधिकारी व जवान उपस्थित थे।

इस कोर्स के संचालन का मुख्य उद्देश्य संस्थान के पदाधिकारियों को योग के माध्यम से तनाव मुक्त रखना तथा उन्हे स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना है। इस कोर्स के दौरान पदाधिकाारियों को योग से संबंधित सभी विधाएं सीखाई जाएंगी।

कोर्स के दौरान योग की विधा संस्थान के प्रषिक्षित योगगुरू जो कि मोरारजी देशाई योग संस्थान से ट्रेनिंग प्राप्त है द्वारा दी जा रही है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!