
खरीदी केन्द्रों पर किसानों का शोषण हो रहा है तथा न ही किसानों को अभी तक उनका बीमा और मुआवजा मिला। भाजपा की इन्हीं जन विरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश कांग्रेस के आहवन पर 25 तारीख को दोपहर एस़ डी़ एम कार्यालय पर प्रदर्शन उपरांत 4:50 बजे मूल वृद्धि तथा किसानों की मंण्डियों में किसानों के शोषण के खिलाफ तथा बीमा और मुआवजा की मांग को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। इस आशय की जानकारी क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र सिंह यादव के प्रतिनिधि ओ़ पी भार्गव ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोहनगौड़ ने इस धरना प्रदर्शन में क्षेत्र के समस्त विरष्ठ नेता मंडल सेक्टर अध्यक्ष कांग्रेस पक्ष के निर्वाचित जिला जनपद तथा नगर पंचायत के समस्त पदाधिकारी कांग्रेस के मोर्चा संगठन युवक कांगेस सेवा दल महिला कांगेस एऩ एस यू आई किसान कांग्रेस व्यापारी प्रकोष्ठ अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं विधि प्रकोष्ठ के समस्त अधिकारी समस्त सेक्टर प्रभारियों से 25 तारीख शुक्रवार को दोपहर 2:50 बजे ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर उपस्थित होने की अपील की है।