शिवपुरी। खबर जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम बरकुआं से आ रही है। जहां एक नाबालिग किशोरी को गांव का ही आरोपी बहिला फुसलाकर अपने साथ ले गया और किशोरी के साथ पूरी रात रेप किया। इतना ही नहीं दबंग आरोपी ने सुबह उक्त किशोरी को रास्ते में छोडक़र फरार हो गया। किशोरी बमुश्किल अपने घर पहुंची और पूरी आपबीती अपने परिजनों को बताई। जहां पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी दबंग के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार राजवती पत्नि रामसिंह परिहार उम्र 35 साल परिवर्तित नाम निवासी उठवाया ने पुलिस थाना दिनारा में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपनी बेटी रानी 15 और अपने पति के साथ बरकुआ के रास्ते में ढाबे का संचालन करते है। बीती रात्रि बरकुआं गांव का दबंग आरोपी मनोज पुत्र जगदीश यादव आया और किशोरी को उठाकर ले गया।
आरोपी किशोरी को अपने कुएं पर ले गया और पूरी रात किशोरी के साथ रेप की वारदात को अंजाम देता रहा। सुबह आरोपी ने किशोरी को रास्ते में छोड़ दिया। जैसे तैसे किशोरी अपने घर पहुंची और अपने साथ हुई बारदात की जानकारी दी। किशोरी की मां किशोरी को लेकर थाने गई। जहां पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी दंबग के खिलाफ धारा 363, 376 ताहि, 3 2 5क,3 1 एससी एसटी एक्ट, 3 4 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।