शिवपुरी। 29 मार्च को खनियाधाना थाना क्षेत्र में पति द्वारा पत्नि की पिटाई किए जाने पर गिरजा पत्नि जंडेल सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद आरोपी पति जंडेल सिंह के विरूद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गृह क्लेश के चलते पति ने पत्नि की बुरी तरह लाठी और डंडों से पिटाई लगाई। इसके बाद आरोपी पति जंडेल सिंह भाग खड़ा हुआ।
पड़ोसियों ने गिरजा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन अगले ही दिन गिरजा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के आधार पर पति के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।