शिवपुरी। हाल ही में स्थानांतरित हुए करैरा एसडीएम अंकित अष्ठाना के बाद खाली पड़े एसडीएम की पद पर कलेक्टर तरूण कुमार राठी द्वारा जारी आदेश के बाद आज बीपी पाण्डे ने अपना पदभार संभाल लिया है। श्री पाण्डे हाल ही में सीधी जिले के चुरहट अनुविभाग में एसडीएम पद से स्थानांतरित होकर शिवपुरी आए हैं। श्री पाण्डे 2014 बैच के डिप्टी कलेक्टर हैं। जिन्होंने राज्य प्रशासनिक सेवा में रहकर कई जिलों में अपनी सेवाएं दी हैं।
वर्ष 2007 में श्री पाण्डे ग्वालियर में अधीक्षक भू-अभिलेख के पद पर भी रह चुके हैं। आज पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने तहसील कार्यालय का अवलोकन कर वहां अभिभाषकों से भी मुलाकात की।
इस दौरान तहसीलदार श्रीमति आशा परमार, नायब तहसीलदार शैलेंद्र सिंह सेंगर, राजस्व निरीक्षक विनोद सोनी सहित कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।