आधा दर्जन थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपियों को दबोचा

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के आधा दर्जन से अधिक थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध शराब का विक्रय करते हुए आरोपियों को दबोचा है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिए हैं।नरवर पुलिस ने महादेव मंदिर की पुलिया नरवर पर से मनमोहन सिंह पुत्र विष्णु परिहान निवासी सड़-खड़कपुर के कब्जे से 11 क्वार्टर देशी शराब और 14 क्वार्टर देशी मशाला शराब के जब्त किए। बामौरकला पुलिस ने ग्राम बिजरावन से संतोष पुत्र मनोहर लाल राय निवासी विजरावन के कब्जे से हाथ भट्टी की 6 लीटर कच्ची शराब जब्त की। 

खनियांधाना पुलिस ने ग्राम गूडर बामौर से रोहित पुत्र मुरली कंजर निवासी बामौर के कब्जे से 7 लीटर हाथ भट्टी की शराब जब्त की। मायापुर पुलिस ने मायापुर से ही अनरथ पुत्र सौम्य कंजर के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की शराब जब्त की। रन्नौद पुलिस ने ग्राम खैरह से बालकिशन पुत्र मानसिंह के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की शराब जब्त की। 

गोवर्धन थाना पुलिस ने काली माता मंदिर के पास ग्राम धोरिया से चक्रपान पुत्र अर्जुन धाकड़ के कब्जे से देशी प्लेन शराब के 21 क्वार्टर शराब जब्त की। वहीं सिरसौद पुलिस ने ग्राम मानपुर से रणवीर पुत्र पूरन रावत के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की शराब जब्त की।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!