शिवपुरी। देहात थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मगरौनी लूटकांड के दूसरे आरोपी जीतू गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जीतू गुर्जर मुरैना जेल में था जिसके बाद पुलिस ने न्यायालय से परमीशन ली जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
मगरौनी में एक सराफा व्यापारी को गोली मारकर उससे लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था तब से जीतू गुर्जर इस मामले में फरार चल रहा था। देहात थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान ने बताया कि जीतू गुर्जर की जानकारी मिलने के बाद न्यायालय से परमीशन लेकर उसे गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।