बेटे के साथ शादी में शामिल होने आई मां को बोलेरो ने उड़ाया, मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के तहत मैरिज हाउस के पीछे मैदान में एक बोलेरो के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए एक वृद्ध महिला में टक्कर मार दी। घटना में वृद्धा बुरी तरह जख्मी हो गई जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले में पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

घटना सोमवार रात 11:30 बजे की है। यहां पहाडगढ मुरैना निवासी कलिया बाई पत्नी श्रीलाल जाटव उम्र 70 वर्ष अपने पुत्र हरकिशन के साथ नरवर में अमर शांति मैरिज गार्डन में शादी में आई हुई थी। 
जब वह शादी से वापस अपने घर जा रही थी जहां वह मैरिज हाउस के पीछे वाहन उठाने के लिए गए इतने में एक बोलेरो के चालक ने वृद्धा में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। एक्सीडेंट की खबर सुनते ही मौके पर भीड इकठ्ठा हो गई वहीं बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। 

घायल वृद्धा को गंभीर अवस्था में स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए लेकिन तब तक उसक मौत हो चुकी थी। मामले में पुलिस ने वृद्धा के पुत्र हरिकिशन की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!