कनपटी पर कट्टा अड़ाकर पांच लाख की सरसों से भरा वाहन लूट ले गए

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत एबी रोड पर बदमाशों ने सरसों से भरे वाहन को रोककर चालक की कनपटी पर कट्टा अड़ाकर उसे ले भागे। मामले में फरियादी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई जहां पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर विवेचना की जिसके बाद केस दर्ज किया। राजारात रावत निवासी हाथी दरवाजा मोहना ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह मोहना से सरसों भरकर शिवपुरी की ओर आ रहा था जब वह सतनबाड़ा के करीब आया तो दो बदमाशों ने ट्रक रोक लिया। जब वह नीचे उतरकर आया तो बदमाशों ने उसकी कनपटी पर कट्टा अड़ा दिया और उसे धमकाया। 

इसके बाद बदमाशों ने उससे वाहन की चाबी ली और उसे लेकर फरार हो गया। राजाराम ने बताया कि वाहन में करीब सवा पांच लाख रुपए की सरसों भरी हुई थी। मामले में फरियादी ने थाने में शिकायत की जिस पर पुलिस ने मामले को जांच के बाद आरोपीयों पर धारा 392,342 और डकैती अधिनियम की 11/13 एमपीडीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपीयों की तलाश में जुट गई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!