ओवरटेक करते समय बाईक फिसली, पत्नि कंटेनर के पहिए के नीचे आ गई,मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के सिरसौद पिछोर मार्ग पर मंगलवार सुबह 9 बजे के करीब एक सडक़ हादसा घटित हो गया। यहां बाइक सवार ट्रक को ओवरटेक करते समय फिसल गया जिससे बाइक पर बैठी उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां उसने गंभीर महिला को अस्पताल उपचार के लिए भेजा। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार मुकेश लोधी निवासी पिछोर ग्राम नांद से पत्नी व सास के साथ बाइक क्रमांक एमपी 09 क्यू टी 7207 से ग्राम राजगढ़ जा रहा था तभी सिरसौद नीखरा मील के निकट पिछोर मार्ग पर सामने की ओर जा रह कंटेनर क्रमांक एमपी 07 एचबी 1669  से साइड लेने के लिए ओवरटेक किया। इसी दौरान रास्ता खराब होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई ओर फिसल गई। घटना में राजकुमारी पत्नी मुकेश लोधी की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि सास बती लोधी निवासी रासौई मानपुर गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और 108 से घायल महिला को उपचार के लिए भेजा। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को छोडक़र फरार हो गया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!