शिवपुरी। जिले के छर्च थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम डिगडोली में मकान की बाउंड्री बनाने को लेकर चार युवकों ने एक युवक की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पप्पू जाटव पुत्र सोमा जाटव निवासी डिगडोली ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह गेंत में बने मकान की बाउंड्री बना रहा था। इस बाउंड्री को अजबसिंह कुशवाह ने तोड़ दिया। जब उससे कारण पूछा तो गाली-गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो उसने बिरजू, रामसिहं, लख्खू कुशवाह निवासी डिगडोली के साथ मिलकर लाठीयों से जमकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।