भोपाल। शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी शहर में 92 करोड़ के सीवर प्रोजेक्ट को शीघ्र पूर्ण करने के संबंध में पीएचई प्रमुख सचिव प्रमोद अग्रवाल एवं प्रमुख अभियंता के के सोंगरिया के साथ आज भोपाल में बैठक की। बता दें कि सीवर प्रोजेक्ट के कारण शिवपुरी की सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई थी। ये शहर किसी नर्क से कम नहीं लगता था। पिछले 5 साल में शिवपुरी शहर में विकास के ना पर कुछ खास नजर नहीं आता। एक पुराना और धूल भरा शहर, जैसे कहानियों में मिलता है। अब विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। नगरपालिका चुनाव में शिवपुरी शहर की जनता यशोधरा राजे को संकेत दे चुकी है कि वो राजमाता की लाड़ली बेटी को सिर पर बिठाना जानती है तो उतारना भी जानती है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।