फुटपाथ पर संचालित गन्ने के रस की दुकान में लगी आग

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। रात्रि करीब 11:30 बजे वीर सावरकर पार्क के सामने वनस्थली होटल के पास फुटपाथ टेंट लगाकर संचालित गन्ने की रस की दुकान में आग लगने से वहां लगे पर्दे और विद्युत साज सज्जा का सामान जल गया। आग को रात्रि में कुछ युवकों और डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बुझाया। इसके बाद दुकान मालिक को आग लगने की सूचना दी गई। जब आग बुझ गई उसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। 

जानकारी के अनुसार श्री कृष्ण रस बहार के नाम से दीपक राठौर दुकान संचालित करता है। कल रात्रि करीब 11:30 बजे दीपक प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान बंद कर घर गया था उसी समय उसकी दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग से उसके दुकान के पर्दे और विद्युत साज सज्जा का सामान जलता हुआ देख वहां से गुजर रहे एक युवक रंजीत रावत ने अपने अन्य मित्रों के साथ मिलकर आग बुझाना शुरू किया और डायल 100 को घटना की जानकारी दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और उक्त युवकों के साथ पुलिसकर्मियों ने आग को बुझाया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!