विधायक कप: पाली और तिजारपुर बनी विजेता

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। खेल और युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में विधानसभा शिवपुरी क्षेत्रांतर्गत-चल रही कबड्डी प्रतियोगिता में माननीया खेल मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया, जी की अनुशंसा पर प्रथम चरण में दिनांक 03.04.2018 को ग्राम पंचायत पाली में बालक वर्ग में कबड्डी खेल का आयोजन किया गया, जिसमें 06 ग्राम पंचायतों के बालक खिलाडिय़ों ने भाग लिया। सभी टीमों के खिलाडिय़ों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। 

ग्राम पंचायत पाली में आयोजित कबड्डी खेल प्रतियोगिता बालक वर्ग का फायनल मैच ग्राम पंचायत पाली एवं खडेला के बीच खेला गया, जिसमें पाली  ने खडेला को 19-11 से हरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं दूसरे स्थान पर खडेला की टीम रही। आज तिजारपुर में 5 ग्राम पंचायत के खिलाडिय़ों ने भाग लिया, जिसका फायनल मैच तिजारपुर एवं पडौरा के बीच खेला गया। जिसमें ग्राम पंचायत तिजारपुर ने पडौरा को 22-16 से हरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं, दूसरे स्थान पर ग्राम पंचायत पडौरा की टीम रही। 

इस अवसर पर ग्राम भाजपा मण्डल अध्यक्ष किरन सिंह लोधी, राजकुमतार लोधी, रामदास राय युवा मोर्चा, रघुवीर सिंह, रणजीत राय, महेश राय, गोविंद राय, हरिनारायण राय तथा ग्राम तिजारपुर के सरपंच श्री जगदीश सिंह यादव, विजयसिंह यादव, अंकित सिंह यादव, ग्राम पडौरा से ओमप्रकाश लोधी, वरिष्ठ खिलाड़ी तथा खेल विभाग से श्री कमल सिंह बाथम, ग्रामीण युवा समन्वयक शिवपुरी, सुजीत करोसिया, रामपाल मेहते, मुकेश त्यागी आदि की उपस्थिति में विजेता खिलाडिय़ों को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। 

एम.के. धौलपुरी, संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी शिवपुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने हेतु यह एक अच्छी योजना है, जिसमें कबडडी खेल में रूची रखने वाले उसी विधान सभा क्षेत्रांतर्गत बालक/बालिका खिलाड़ी अधिक से अधिक संख्या में भाग ले सकते है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!