करैरा। जिले की करैरा तहसील में रहने वाली एक युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी प्रदीप वाल्टर ने बताया कि आरोपी प्रदीप पुत्र देवराम जाटव ने अपने कॉलेज में पढ़ने वाली दोस्त के साथ एक माह पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था तथा घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस डर से महिला ने यह बात किसी को नहीं बताई।
आरोपी द्वारा फिर से महिला को परेशान किया जाने लगा तो उसने घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी जिस पर थाने में केस दर्ज करवाया गया। जहां मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।