मृत्युभोज कुरीति को समाप्त करने सर्व यादव समाज की बैठक आयोजित

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। सर्व यादव समाज द्वारा बीते रोज ग्राम भावखेड़ी जिला शिवपुरी में मृत्युभोज कुरीति की रोकथाम को लेकर आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए अभा युवा यादव महासभा के जिलाध्यक्ष कल्याणसिंह यादव ने बताया कि मृत्यु भोज जैसी सामाजिक कुरीति पर चर्चा करने के लिए सर्व यादव समाज की एक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें यादव समाज के द्वारा मृत्युभोज को एक सामाजिक कुरीति बताया और इसको बंद करने को लेकर लामबंबद्ध नजर आए। 

इस बैठक में रामसिंह यादव पूर्व पार्षद, रामसिंह यादव शहडोल, दिनेश यादव भावखेड़ी, लाखनसिंह यादव, श्याम लाल यादव, अजमेर सिंह यादव, शिक्षक मोहन यादव, चंद्रभान सिंह यादव, बलराम सिंह यादव, सरनाम सिंह यादव, श्याम यादव, पंजाब सिंह यादव, सत्यवीर यादव, राजेश यादव, सीताराम यादव, बद्री यादव, अनिल यादव, संतोष यादव, हंसराज यादव, दरबार यादव, दुर्ग सिंह यादव, हर्ष यादव सरपंच, हरिसिंह यादव सहित सैकड़ों यादव समाज के लोग मौजूद थे। 

इस दौरान युवा यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्रसिंह यादव ने सभी समाज बंधुओं के बीच अपनी बात रखते हुए कहा कि जिस घर में मृत्यु हो और वह 13 दिनों बाद मृत्यु का भोज कराए यह कहां तक उचित है किसी भी सूरत में हमें मृत्यु भोज बंद करना चाहिए ताकि यह कुरीति समय रहते आगे नहीं बढ़ सके और इसका संदेश न केवल यहां ग्राम भावखेड़ी बल्कि अन्य दूर-दराज के ग्रामीण अंचलों तक भी जाए तभी सही अर्थों में हम मृत्यु भोज कुरीति को समय रहते रोक सकेंगें।

इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी मृत्युभोज को लेकर अपने विचार व्यक्त किए और इसे सामाजिक कुरीति बताकर इस पर अतिशीघ्र रोक लगाए जाने की बात भी कही। ग्राम भावखेड़ी के अधिकांश रहवासी जो मृत्युभोज करते थे। उन्होंने इस अवसर पर मृत्युभोज ना करने का संकल्प लिया और इस सामाजिक कुरीति का बहिष्कार किया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!