पानी की कमी: पब्लिक की मांग पर उपाध्यक्ष ने तत्काल सही कराया हेंडपंप

Updesh Awasthee
0
बैराड़। अति सूखाग्रस्त घोषित हो चुके शिवपुरी जिले में पानी की किल्लत सर्दियों से ही प्रारंभ हो गई है। यहां सर्दियों में ही लोगों को पानी के लिए जगराता करना पढ़ता है। इसी के चलते बैराड़ नगर के वार्ड क्रमांक 2 में बीते 10 दिन पहले हेंडपंप खराब हो गया था। पब्लिक में पानी के लिए हाहाकार मच गयी थी। तभी इस पानी की किल्लत की सूचना नगर परिषद बैराड़ के उपाध्यक्ष हर्षवर्धन व्यास को वार्ड बासिंयों ने फोन पर दी। 

उसके बाद तत्काल उपाध्यक्ष व्यास जी ने स्वयं हैंडपंप के लिये पाइप तथा अन्य सामान खरीदकर उसको तत्काल सही करवाया। उपाध्यक्ष व्यास जी के साथ किसान मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष सतपाल सिंह रावत ,अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जाहिद खान जी साथ ही गिर्राज व्यास एवं नगर परिषद में पेयजल प्रभारी श्री संजय गुप्ता हितेश कोठरी, सुमित पांडेय,रानू मुदगल, शक्ति श्रीवास्तव उपस्थित रहे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!