शिवपुरी। शहर में आवारा कुत्तों की आबादी बढ़ जाने के कारण शिवपुरी नगर पालिका ने आवारा कुत्तों का पकड़ने का अभियान शुरू किया है। अब वफादारी के बाद कुत्ते अपनी एकता के लिए भी पहचाने जाऐगें। रेसक्यू करने गए नपा कर्मी कुत्तों को वश में नही कर सके बल्कि कुत्तों ने एक राय होकर नपाकर्मियो पर ही हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार शहर में आवारा कुत्तों को पकडऩे के लिए शहर में निकले तीन कर्मचारियों को कुत्तों ने काट लिया। ये कर्मचारी शहर के शांतिनगर, पटेल नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तो को पकडने गए थे। जैसे ही इन कर्मचारियों ने आवारा कुत्तों को पकडने के लिए जाल फेंका तो इन कुत्तों ने जाल में फंसने के बजाए कर्मचारियों पर ही हमला बोल दिया। इस हमले में कर्मचारी छोटेलाल पुत्र करण सिंह जाटव, सूरज कुशवाह और रवि जाटव बुरी तरह से घायल हो गए। इस घटना के बाद कर्मचारियों ने कुत्ता पक?ने का अभियान बंद कर दिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।