पिछोर। जिले के पुलिस थाना पिछोर में एक चोर ने भवन को निशाना बनाया और उसमें चोरी का प्रयास किया तभी भवन स्वामी जाग गया और उसने जब देखा तो चोर की पहचान हो गई और चोर मौका पाकर वहां से भाग गया। चोर की चोरी की नियत से उसकी जब पहचान हो गई तो फरियादीने पुलिस थाना पिछोर में शिकायत दर्ज कराई ताकि वह अन्य किसी घर में चोरी ना कर सके और पुलिस उसे पकडक़र उसके विरूद्ध कार्यवाही करें। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना पिछोर में फरियादी महाराज सिंह पुत्र मुन्ना लाल लोधी उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम दबियाकलां ने बताया कि उसके घर में बीती रात्रि को एक चोर आया और उसने चोरी करने का प्रयास किया लेकिन इसी बीच कुछ खटपट की आवाज फरियादी महाराज सिंह ने सुनी तो वह जाग गया और देखा तो एक चोर जिसकी पहचान आरोपी जयेन्द्र लोधी निवासी ग्राम मुडऱा बसई दतिया के रूप में हुई उसने जब फरियादी को देखा तो वह मौका पाकर भाग गया।
अपने घर में चोरी के प्रयास में घुसे चोर की पहचान होने पर फरियादी महाराज ने पुलिस थाना पिछोर मे नामजद शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के विरूद्ध धारा 457 के तहत मामला पंजीबद्ध करा दिया। ताकि आरोपी शीघ्र पकड़ा जाए और वह किसी अन्य घर का चोरी का निशाना ना बना पाए। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।