शिवपुरी। जिले के पुलिस थाना तेंदुआ में एक दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया और उसमें प्रवेश कर नगदी सहित दुकान में रखा सामान चुरा लिया। लगभग 20 हजार कीमत की हुई इस चोरी को लेकर फरियादी ने पुलिस थाना तेंदुआ में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना तेंदुआ में फरियादी कपिल पुत्र महावीर गुप्ता उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम कार्या ने बताया कि वह कार्या में रहकर ऊपर मकान और नीचे दुकान का संचालन करता है इसी बीच बीती रात्रि को वह दुकान को अच्छी तरह से बंद कर घर में सोने चला गया।
तभी किन्हीं अज्ञात चोरों ने दुकानको निशाना बनाया और उसमें प्रवेश कर दुकान में रखा सामान सहित नगदी मिलकर 20 हजार रूपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस चोरी की घटना की जानकारी जब फरियादी ने पुलिस थाना तेदुआ को दी जिस पर पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात चोर के विरूद्ध धारा 457,380 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।