करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के करैरा कस्बे में ही स्थिति महुअर कॉलोनी में एक पिकअप चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले की शिकायत पिकअप के मालिक ने करैरा थाने में की जहां पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मुकेश पुत्र कुंवरपाल सिंह यादव उम्र 35 साल निवासी महुअर कॉलोनी करैरा ने अपनी बुलेरो पिकअप क्रमांक एमपी 07 जीए 3660 अपने घर के बाहर खड़ी कर घर में जाकर सो गया। सुबह जब नींद खुली तो देखा कि घर के बाहर खड़ी पिकअप गायब है।
मुकेश ने पिकअप की काफी खोजबीन की। जब पिकअप नहीं मिली तो मुकेश ने पुलिस की शरण ली। जहां पुलिस ने मुकेश की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।