शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में एक एक्सीडेंट के मामले में बीते आठ वर्ष से पुलिस को चकमा दे रहे आरोपी को आज पुलिस ने दबौच लिया है। उक्त आरोपी को दबौचकर पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया है। जानकारी के अनुसार बीते आठ वर्ष पहले दिनारा थाना क्षेत्र में आरोपी रामपाल पुत्र रतिभान लोधी निवासी भुसियाना मोहल्ला ललितपुर उत्तर प्रदेश ने अपनी लोडिंग वाहन से एक युवक दिनारा के एक युवक को टक्कर मार दी थी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसके हाथ पैरों में भी फैक्चर आ गया था।
इस मामले में फरियादी ने दिनारा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। यह मामला न्यायालय में पहुंचने के बाद आरोपी के खिलाफ कई वारंट जारी हुए पर आरोपी न्यायालय नहीं पहुंचा।
उसके बाद न्यायालय ने उक्त मामले में स्थाई वारंट जारी किया। इसी स्थाई वारंट पर पुलिस ने अपने मुखविर ललितपुर में लगाए। जहां युवक को मुखबिर की सूचना पर एक गोदाम से गिरफ्तार कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।