पिछोर। जिले के पिछोर कस्बे के गोकुलधाम कॉलोनी के पास कोचिंग पढक़र लौट रहे दो छात्रों के मोबाईल लूटने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले की शिकायत छात्रों ने पिछोर थाने में की। जहां पुलिस ने छात्रों की रिपोर्ट पर बाईक सवार युवकों के खिलाफ लूट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीते शाम अभिषेक पुत्र अशोक कुशवाह निवासी दीवानजी कॉलोनी अपने साथी जावेद के साथ रवि सर के यहां से कोचिंग पढक़र पैदल-पैदल वापिस अपने घर आ रहे थे। तभी रास्ते में बाईक क्रमांक एमपी 33 एमसी 3922 से दो आरोपी आए और दोनों के मोबाइल छीनकर भागने लगे।
छात्रों ने उक्त बाईक का नंबर नोट कर पुलिस को सूचना दी। जहां पुलिस ने छात्रों की रिपोर्ट पर बाईक सवार अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ धारा 392 भादवि 11ए13 एमपीडीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपीयों की तलाश में जुट गई हैै।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।