अस्पताल में भर्ती बछड़े को रात के में कुत्तों ने चीथ-चीथ कर मार डाला

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले भर में बेंटिलेंटर पर जूझ रही स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही है। वही आज पशु चिकित्सालय के हालात भी हालात बिगड़ गए है। जिसके चलते आज पशु चिकित्सालय में भर्ती एक बछड़े को अस्पताल परिसर में ही कुत्तों ने चीथ डाला। इस मामले की जानकारी सुबह गौसेवकों को लगी तो वह मौके पर पहुंचे। जब उक्त मामले को लेकर गौ सेवकों ने अस्पताल प्रबंधन से बात की तो वह चुप्पी साध गया और कोई भी कुछ भी कहने से परहेज करने लगा। 

जानकारी के अनुसार गौ सेवक राजकुमार राठौर, केबी श्रीवास्तव सहित उनके अन्य सहयोगी विगत दिवस सडक़ पर घायल पड़े एक बछड़े को इलाज हेतु चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां बछड़े के पैर में फैक्चर था। जिस पर डॉक्टरों ने प्लास्टर चढ़ा दिया था और उसे वहां इलाज के लिए भर्ती कर लिया। 

गौ सेवक राजकुमार राठौर और करण राठौर प्रतिदिन उक्त बछड़े को चारा पानी डालने जाते थे। लेकिन आज सुबह जब वह वहां पहुंचे तो देखा कि उक्त बछड़े को कुत्तों ने बुरी तरह से चीथ डाला। इस बछडे ने चीथने के बाद तडफ-तडफ कर दम तोड़ दिया। इस घटना की जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर एके वर्मा को दी गई तो उन्होंने उक्त मामले से पल्ला झाड़ लिया। 

इनका कहना है-
अस्पताल में जानवरों को भर्ती करने की कोई व्यवस्था नहीं है। उक्त बछड़े को केव्ही शर्मा और राजकुमार राठौर के साथ अन्य लोग घायल अवस्था में जाए थे। रात्रि में यह घटना को गई। जिसके लिए अस्पताल प्रबंधन जिम्मेदार नहीं है। 
डॉ एके वर्मा, सिविल सर्जन, पशु चिकित्सालय शिवपुरी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!