बाईक पर बहन को लेकर जा रहा था युवक, आरोपी करने लगे कमेंट, रोका तो पीट दिया

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के पल्स फार्म के पास तीन आरोपीयों ने एक राय होकर एक युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। यह विवाद युवक की बाईक पर बैठी बहिन के साथ को लेकर कमेंट करने को लेकर हुआ है। इस मामले में युवक ने सिरसौद थाना पुलिस को शिकायत की। जहां पुलिस ने तीनों आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार पकंज पुत्र सीताराम रावत उम्र 22 साल निवासी बैराड़ बीती शाम शिवपुरी से अपने घर जा रहा था। तभी पल्स फार्म के पास आरोपी दिनेश रावत,रामनाथ रावत और शिवसिंह रावत बाईक से मिले। तीनों आरोपीयों ने युवक को अकेला बहिन के साथ देखकर अशलील कमेंट करना प्रारंभ कर दिए। 

जब युवक ने उक्त बात का विरोध किया तो चलते में ही आरोपीयों ने युवक की बाईक में लात मार दी। उसके बाद जैसे ही पंकज गिरा आरोपीयों ने पंकज के साथ जमकर लात घूसों से मारपीट कर दी। जब पंकज को बचाने उसकी बहन आई तो आरोपीयों ने उसे भी पीट दिया। 

इस मामले की शिकायत पंकज ने तत्काल डायल 100 को की। जहां डायल 100 तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को सिरसौद थाने लेकर गई। जहां पुलिस ने पंकज की रिपोर्ट पर तीनों आरोपीयों के खिलाफ को धारा 323, 341, 294, 506, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!